दिल्ली एनसीआर में रेडक्लिफ लैब्स का विस्तार: फरीदाबाद और रोहिणी में दो अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक लैब्स का शुभारंभ

दिल्ली एनसीआर में रेडक्लिफ लैब्स का विस्तार: फरीदाबाद और रोहिणी में दो अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक लैब्स का शुभारंभ



 


●                   रेडक्लिफ लैब्स एनएबीएल और आईएसओ के दिशानिर्देशों के अनुसार 3600 से अधिक रूटीन और विशेष जांचें, जैसे ग्लूकोज से लेकर जेनेटिक परीक्षण तक, उच्च गुणवत्ता वाली डायग्नोस्टिक सेवाएं प्रदान करती हैं। इसके साथ ही, घर से सैंपल कलेक्शन एवं लैब और कलेक्शन सेंटर वॉक-इन सेवाओं की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे मरीजों को उनकी सुविधा के अनुसार जांच कराने का विकल्प मिलता है।


 


●                   दिल्ली एनसीआर में रेडक्लिफ लैब्स की अब 7 से अधिक लैब्स और 175 से अधिक कलेक्शन सेंटर हैं। रेडक्लिफ लैब्स का उद्देश्य भारत को क्वालिटी डायग्नोस्टिक्स का पूर्ण अधिकार देने का है। 


 


 


रेडक्लिफ लैब्स, एक उद्देश्य-संचालित PAN इंडिया ओमनीचैनल डायग्नोस्टिक सेवा प्रदाता, ने दिल्ली एनसीआर में फरीदाबाद और रोहिणी में दो नई अत्याधुनिक लैब्स स्थापित की है। ये सुविधाएं नवीनतम विश्वस्तरीय मशीनरी से लैस हैं और भरोसेमंद, उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने के साथ-साथ समय पर रिपोर्ट देने और एक स्वस्थ भारत की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान करती हैं।


 


फरीदाबाद और रोहिणी में स्थापित की गई ये नई सुविधाएं न केवल रेडक्लिफ लैब्स की पहुंच को बढ़ा रही हैं, बल्कि अच्छी गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती मांग को भी पूरा करेंगी। यहां मिलने वाली सटीक रिपोर्ट्स के साथ, जो सबसे तेज टर्नअराउंड टाइम में उपलब्ध होंगी, रेडक्लिफ लैब्स आस-पास के इलाकों में लोगों की सेहत और मरीजों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए तैयार है। फरीदाबाद लैब का संचालन ज़ोनल लैबोरेटरी हेड डॉ. कंचन गुलाटी करेंगी, जिनके पास 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वहीं, रोहिणी लैब का संचालन कंसल्टेंट एमडी पैथोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली करेंगी, जिनके पास 7 से अधिक वर्षों का अनुभव है। ये दोनों विशेषज्ञ उच्च अनुभव और क्षमताओं के साथ विश्वसनीय नतीजे प्रदान करने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं, जिससे 7 मिलियन से अधिक संतुष्ट ग्राहकों की सूची में और वृद्धि होगी।


 


रेडक्लिफ लैब्स 3,600 से अधिक रूटीन और विशिष्ट परीक्षण करने के लिए पूरी तरह सक्षम है, जिसमें बायोकैमिस्ट्री, हैमेटोलॉजी, इम्यूनोऐस्से, हिस्टोपैथोलॉजी, क्लिनिकल पैथोलॉजी, सिटोपैथोलॉजी, मॉलिक्यूलर/जेनोमिक परीक्षण, हार्मोन, माइक्रोबायोलॉजी, और संक्रामक रोगों की सीरोलॉजी शामिल हैं

Comments