दिनांक 16 फरवरी 2026 को फरीदाबाद महिला मंडल द्वारा फाग उत्सव* का रंगारंग आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन पूर्व अध्यक्षा *पुष्पा जी झवर, विशेष आमंत्रित कमलेश जी भट्टर, अध्यक्षा ममता जी भट्टर एवं पधारी हुई वरिष्ठ जन* द्वारा किया गया। साथ ही युवा संगठन अध्यक्ष अमित जी बागड़ी, सचिव मनीष बिहानी की भी वंदनीय उपस्थिति रही। *भगवान महेश की वंदना*🙏 गई।
तिलक लगाकर सभी का स्वागत अभिवादन किया गया। *महिला मंडल सचिव सविता गट्टानी* द्वारा संचालन
*अध्यक्षा ममता जी भट्टर* द्वारा सभी का *स्वागत उद्बोधन* एवं सभी आदरणीय जन का प्लांट्स देकर स्वागत सम्मान किया गया।
*प्रादेशिक अध्यक्षा सीमा जी मुंदड़ा, संगठन मंत्री इन्दुजी बिहानी, माहेश्वरी मंडल अध्यक्ष श्री रामकुमार जी राठी द्वारा फाग उत्सव की को स्नेहिल शुभकामनाएँ* भेजी गई।
कीर्तन मंडली द्वारा फाग के गीत एवं *सांस्कृतिक मंत्री वंदना जी मुंदड़ा* द्वारा *चंग पर धमाल* सभी जन होली के रंगों में थिरक उठे। लड्डू गोपाल जी को *बांसुरी🪈 एवं केले का प्रसाद *प्रदेशिक संगठन मंत्री इंदु जी बिहानी ,सरिता जी सोमानी, मैना जी सोनी ,मंजू जी पेड़ीवाल ,नीतू जी पेड़ीवाल एवं शारदा झवर* द्वारा सप्रेम भेंट किए।
डेकोरेशन *साज सज्जा मंत्री शीतल लखोटिया एंड टीम* 56 भोग एवं प्रसाद वितरण एवं गोपाल जी व्यवस्था *पूजा बियानी टीम*। समस्त कार्यकारिणी का पूर्ण सहयोग, व सभी बहनों ने बढ़चढ़कर भागीदारी दी। आरती, प्रसाद एवं अल्पाहार की व्यवस्था रही। लगभग 100 बहनों की वंदनीय उपस्थिति के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Comments
Post a Comment