दिनांक 12 अगस्त, 2026 को सेंट कोलंबस स्कूल, दयालबाग, फरीदाबाद में80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथमनाया गया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय प्रांगण देशभक्ति के रंगों सेसराबोर हो उठा।
समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम केमुख्य अतिथि श्रीमान त्रिलोक चंद, (एच॰सी॰एस॰, एस॰डी॰एम, बड़खल, फरीदाबाद) डॉ.पुनीत धर (सीनियर कंसल्टेंट एंड चीफ एडमिनिस्ट्रेटर ऑफसर्जिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद), श्रीमान अर्जुनदेव (ए॰सी॰पी॰,बड़खल,फरीदाबाद) रहे।
विद्यालय की निदेशिका महोदया श्रीमती संगीता भाटी जी ने उपस्थितअतिथियों को पौधे भेंट कर उनका स्वागत किया। विद्यालय के अध्यक्षमहोदय श्रीमान ऋषि चौधरी जी, विशिष्ट अतिथियों एवं निदेशिका महोदयाने ध्वजारोहण किया तथा शांति, प्रेम एवं सद्भाव के प्रतीक सफेद कबूतरउड़ाकर एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
शपथ ग्रहण समारोह के अंतर्गत विद्यालय के हेड बॉय यश भड़ाना नेसभी सदनों के कैप्टन एवं वाइस कैप्टन के साथ तिरंगे को सलामी देते हुएउसकी गरिमा बनाए रखने की शपथ ली।
विद्यालय की कक्षा नवीं के छात्र आदित्य पुनेरा ने स्वागत भाषण प्रस्तुतकिया। वहीं, कक्षा सातवीं के छात्र अग्रिम पाल ने देशभक्ति कविता केमाध्यम से दर्शक दीर्घा में देशप्रेम की भावना का संचार किया।
इस दिवस को यादगार बनाने के लिए विद्यालय में ‘अंतर्सदनीय ग्रुप डांसप्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया, जिसमें छह सदनों—अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा, ओमेगा एवं सिग्मा के प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं।विद्यार्थियों ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति, भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को अभिव्यक्त किया।
इसके पश्चात् प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने ‘शोले’ एवं‘अनेकता में एकता’ विषय पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। इन प्रस्तुतियों नेभारत की सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता का सुंदर संदेश दिया।वहीं, नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
समारोह में विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों मेंउत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। आमंत्रितअभिभावक अपने बच्चों को मंच पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते तथापुरस्कार प्राप्त करते देखकर भावविभोर हो उठे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर श्रीमान त्रिलोक चंद (एस॰डी॰एम) नेसभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। बच्चों को संबोधितकरते हुए उन्होंने कहा कि हमारा देश स्वतंत्रता सेनानियों के अथक प्रयासों, त्याग और बलिदानों के फलस्वरूप स्वतंत्र हुआ है। आज भारत शिक्षा, विज्ञान और चिकित्सा के क्षेत्र में विश्व पटल पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाचुका है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वकपालन करने, अनुशासन, ईमानदारी और परिश्रम को जीवन का आधार बनानेतथा देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। अंत में उन्होंनेसभी को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने की प्रेरणा दी।
अंतर्सदनीय ग्रुप डांस प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से पाँचवीं के विद्यार्थियों मेंसर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए गामा हाउस ने ‘भारत’ डांस के लिए प्रथम स्थानप्राप्त किया। ओमेगा हाउस ने ‘मिट्टी का वचन’ प्रस्तुति के लिए द्वितीय तथाडेल्टा हाउस ने ‘हैं तैयार हम’ प्रस्तुति के लिए तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभीप्रस्तुतियों ने दर्शक दीर्घा में उत्साह और उमंग का संचार किया।
कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों की ग्रुप डांस प्रतियोगिता में गामा हाउसने ‘डांडी मार्च’प्रस्तुति के लिए प्रथम स्थान प्राप्त किया। डेल्टा हाउस ने‘भारत की बेटियाँ’ के लिए द्वितीय तथा सिग्मा ने ‘फर्स्ट रेवोलुशन’ केलिए तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों की मनभावन प्रस्तुतियों ने दर्शकदीर्घा को हर्ष और उत्साह से भर दिया।
श्रीमान ए॰सी॰पी॰ अर्जुन देव व डॉ॰ पुनीत धर ने बच्चों को अवार्ड प्रदानकिए। श्रीमान अर्जुन देव जी ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहनाकरते हुए उन्हें बधाई दी तथा कहा कि सभी विद्यार्थियों ने अत्यंत सराहनीयएवं श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।
विद्यालय की निदेशिका महोदया श्रीमती संगीता भाटी जी ने मुख्य व विशिष्टअतिथियों का समारोह में शामिल होने तथा अपना बहुमूल्य समय देने केलिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिकशुभकामनाएँ दीं तथा अतिथियों को विद्यालय की ओर से स्मृति-चिह्न(मोमेंटो) भेंट किए।
विद्यालय के अध्यक्ष महोदय श्रीमान ऋषि चौधरी जी ने सभी विद्यार्थियों कोस्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवलहमारा अधिकार नहीं, बल्कि एक बड़ी ज़िम्मेदारी भी है। उन्होंने विद्यार्थियोंको देश की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने के लिए ईमानदारी, अनुशासन और अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उन्होंनेकहा कि विद्यार्थियों के अच्छे संस्कार, श्रेष्ठ विचार और कर्म ही राष्ट्र केउज्ज्वल भविष्य की नींव हैं।
इसके पश्चात् अध्यक्ष महोदय ने मुख्य व विशिष्ट अतिथियों एवं अभिभावकोंको अपना अमूल्य समय देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए धन्यवाददिया।
अंततः राष्ट्रगान की स्वर लहरियों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह कागरिमापूर्ण समापन हुआ।
Comments
Post a Comment