पालन घर की संचालिका शालिनी मेहता ने बच्चों के साथ सेवइयां खाकर मनाई ईद।

 पालन घर की संचालिका शालिनी मेहता ने बच्चों के साथ सेवइयां खाकर मनाई ईद।

फरीदाबाद :-  पालन घर की संचालिका शालिनी मेहता निरंतर जन सेवा के कार्यों में अपना योगदान देती है कभी बच्चों के लिए किताबें तो कभी स्कूल की ड्रेस के साथ-साथ शिक्षा को भी महत्व देने वाली शालिनी मेहता ने धर्म, जाति से ऊपर उठकर मानवता के लिए कार्य करने का प्रण लिया बच्चों तथा बुजुर्गों के साथ होली दिवाली मनाने वाली शालिनी मेहता को आज पालन घर के छोटे मुस्लिम बच्चों के साथ ईद मनाने का मौका मिला जिसमें बच्चों ने शालिनी मेहता को सेवइयां खिलाई तथा शालिनी मेहता ने भी बच्चों को उपहार भेंट किए।



 शालिनी मेहता ने कहा आज का दिन बड़ा ही शुभ है एक तरफ अक्षय तृतीया है वही अहिंसा के उपासक भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव है और आज के ही दिन ईद भी है एक ही दिन में आने वाले हमारे भारतीय पर्व कही न कही हम सब को आपसी भाईचारा एवं प्रेम सौहार्द का प्रतिक है ईद, यह हमें आपसी एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए मिलजुल कर रहना सिखाता है पुरे विश्व में केवल भारत ही ऐसा देश है जहां कई धर्मों के लोग मिलजुल कर सभी पर्व एक साथ मनाता है भारत हिन्दू मुस्लिम एकता का संगम है। गंगा यमुना संस्कृति का केंद्र हैं। हम लोग होली, दीवाली, ईद सब मिलकर मानते हैं। इसके साथ साथ शालिनी मेहता ने सभी लोगों से अपील भी की कि भगवान की सबसे सुंदर बनाई हुई चीज इंसान है इसको जाति धर्म में ना बांटते हुए सभी प्रेम भाव से एक दूसरे के सुख-दुख के भागीदार बने तथा लोगों की सेवा करते रहे।

Comments