फरीदाबाद: लिंग्याज़ विद्यापीठ में विद्यार्थियों के बेहतर करियर निर्माण एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में उत्साहजनक सहभागिता देखने को मिली। इस प्लेसमेंट अभियान के अंतर्गत कुल 590 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र पाया गया, जिनमें से 472 विद्यार्थियों ने विभिन्न कंपनियों की चयन प्रक्रिया में भाग लिया।
प्लेसमेंट प्रक्रिया के दौरान विभिन्न चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अब तक 312 विद्यार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। चयन प्रक्रिया अभी जारी है तथा अंतिम चयन परिणाम की घोषणा प्रतीक्षारत है।
इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 29 कंपनियों ने सहभागिता की। इनमें से 16 कंपनियां आईटी क्षेत्र से तथा 13 कंपनियां नॉन-आईटी क्षेत्र से संबंधित थीं। विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों की भागीदारी ने विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी दक्षता एवं व्यावसायिक कौशल के अनुरूप रोजगार के विविध अवसर उपलब्ध कराए।
लिंग्याज़ विद्यापीठ भविष्य में भी विद्यार्थियों के कौशल विकास, करियर मार्गदर्शन एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
Comments
Post a Comment