एआईसीटीई प्रायोजित तीन दिवसीय यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज़ (UHV) फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ, 90 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
फरीदाबाद, 28 जुलाई।लिंग्यास विद्यापीठ, फरीदाबाद में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) के प्रायोजन से आयोजित तीन दिवसीय फेस-टू-फेस फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) ऑन यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज़ (UHV) का सफल शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन 90 पंजीकृत प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय समन्वयक प्रो. मुंशी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. बी. के. शर्मा एवं प्रो. वंचन सिंह ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में अपने विचार साझा किए। साथ ही डॉ. मनीषा जांगड़ा ने ऑब्जर्वर के रूप में कार्यक्रम का अवलोकन किया। विश्वविद्यालय की ओर से प्रो. बृजेश, प्रो-वाइस चांसलर तथा प्रो. सीमा बुशरा, रजिस्ट्रार ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला।
विशेषज्ञों ने अपने संबोधन में उच्च शिक्षा में यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज़** के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान और कौशल का विकास नहीं, बल्कि नैतिकता, मानवीय संवेदनाओं और जिम्मेदार नागरिकता का निर्माण भी है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे इन मूल्यों को अपने शिक्षण और व्यवहार में शामिल कर विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास में योगदान दें।
Comments
Post a Comment