*लिंग्यास विद्यापीठ में दो दिवसीय काउंसलिंग सफलतापूर्वक सम्पन्न, विद्यार्थियों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी
फरीदाबाद। लिंग्यास विद्यापीठ, फरीदाबाद में 16 एवं 17 जुलाई को बी.एससी. नर्सिंग, बायोटेक्नोलॉजी, फार्मेसी एवं अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दो दिवसीय काउंसलिंग का सफल आयोजन किया गया। प्रवेश परीक्षा में सफल रहे बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ काउंसलिंग में शामिल हुए।
काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों को उनकी योग्यता और रुचि के अनुसार विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई। विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं प्रवेश टीम ने विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़, शुल्क, छात्रवृत्ति तथा भविष्य में मिलने वाले करियर के अवसरों के बारे में सरल और स्पष्ट तरीके से जानकारी दी।
इस अवसर पर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक प्रयोगशालाओं तथा अन्य सुविधाओं का भी अवलोकन किया। साथ ही उन्हें उद्योगों एवं अस्पतालों से जुड़े प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सहायता के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
दो दिवसीय काउंसलिंग के दौरान विभिन्न पाठ्यक्रमों में 532 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश लेकर विश्वविद्यालय पर अपना विश्वास जताया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों द्वारा समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी किए जाने से विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की ओर से काउंसलिंग को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली तथा उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, आधुनिक सुविधाओं एवं छात्र-केंद्रित वातावरण की सराहना की।
लिंग्यास विद्यापीठ का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान और बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में विश्वविद्यालय लगातार विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा प्रदान करने का कार्य कर रहा है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा बताया कि आगामी प्रवेश प्रक्रिया भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी।
Comments
Post a Comment