फरीदाबाद। लिंग्यास विद्यापीठ, फरीदाबाद द्वारा हाल ही में बी.एससी. नर्सिंग, बायोटेक्नोलॉजी, फार्मेसी एवं अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन के बाद अब अभ्यर्थियों के लिए 16 एवं 17 जुलाई को काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा।प्रवेश परीक्षा के परिणामों के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों को काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को प्रवेश प्रक्रिया, दस्तावेज़ सत्यापन, पात्रता, शुल्क संरचना, छात्रवृत्ति, पाठ्यक्रमों की विशेषताएं तथा करियर संभावनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।विश्वविद्यालय के अनुभवी संकाय सदस्य एवं प्रवेश विशेषज्ञ विद्यार्थियों को उनकी रुचि एवं भविष्य की संभावनाओं के अनुरूप उपयुक्त पाठ्यक्रम के चयन में मार्गदर्शन देंगे। साथ ही आधुनिक प्रयोगशालाओं, उद्योग एवं अस्पतालों से जुड़े प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, प्लेसमेंट सहायता तथा विश्वविद्यालय की अन्य शैक्षणिक सुविधाओं की भी जानकारी दी जाएगी।लिंग्यास विद्यापीठ स्वास्थ्य, बायोटेक्नोलॉजी एवं फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं उद्योगोन्मुखी शिक्षा के लिए जाना जाता है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा के साथ बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराना है।विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित सभी पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर काउंसलिंग में भाग लेने की अपील की है। सीमित सीटों को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों को समय पर काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण करने की सलाह दी गई है
Comments
Post a Comment