फरीदाबाद, 17 जून। किडनी कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते एकार्ड अस्पताल के नेफ्रोलोजी डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. जितेंद्र कुमार ने लोगों से इस बीमारी के प्रति जागरूक रहने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की है। यदि किडनी कैंसर का समय पर पता चल जाए तो कई मामलों में ऑपरेशन के माध्यम से इसका सफल उपचार संभव है।डॉ. जितेंद्र के अनुसार किडनी कैंसर की एक बड़ी चुनौती यह है कि शुरुआती अवस्था में इसके स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते। कई मरीजों में बीमारी का पता नियमित जांच के दौरान ही चलता है। कुछ मामलों में कमर में दर्द, पेशाब में खून आना, थकान या अचानक वजन कम होना इसके संकेत हो सकते हैं।
साथ ही 35 वर्ष की आयु के बाद नियमित बॉडी चेकअप कराना भी जरूरी है। जांच में अल्ट्रासाउंड को शामिल करने से किडनी संबंधी कई समस्याओं और कैंसर का शुरुआती चरण में पता लगाया जा सकता है।
जिन लोगों के परिवार में कैंसर की हिस्ट्री रही है, उन्हें विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है। इसके अलावा धूम्रपान करने वाले लोगों में किडनी कैंसर का खतरा अधिक पाया जाता है, इसलिए धूम्रपान से दूरी बनाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।
जागरूकता, नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर किडनी कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। समय पर पहचान और उपचार से मरीजों के स्वस्थ जीवन की संभावना बढ़ जाती है।
Comments
Post a Comment