राजेश खटाना एडवोकेट पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के को-ऑप्टेड सदस्य ने इस्माईलपुर रोड, नियर शिव मंदिर (एम.आर. गार्डन) स्थित साई फिटनेस जिम का शुभ उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने जिम के संचालक चंदन वर्मा उर्फ गौरव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि चंदन वर्मा मेरा भाई और सुख-दुख का सच्चा साथी है। मैं हमेशा इसके साथ खड़ा हूँ और इसके हर सुख-दुख में सहभागी रहूँगा। उन्होंने यह भी कहा कि चंदन वर्मा एवं उनके साथियों द्वारा जो मान-सम्मान और स्नेह उन्हें प्रदान किया गया है, उसके लिए वे सभी के हृदय से आभारी हैं।
युवाओं को संबोधित करते हुए राजेश खटाना एडवोकेट ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना चाहिए। नियमित व्यायाम न केवल शरीर को स्वस्थ एवं मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर करता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करता है।
उन्होंने कहा कि साई फिटनेस जिम आधुनिक मशीनों एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जो युवाओं को बेहतर स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने सभी युवाओं से व्यायाम को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नवाब सिंह, प्रवीण नागर, राहुल नागर, मुकेश सिंह, जितेंद्र खटाना, जितेंद्र पंचाल, राजकुमार कश्यप, गौरव शर्मा, उमंग, प्रियांशु सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment