लिंग्याज विद्यापीठ में छात्रों का एडमिशन के लिए लगा तांता काउंसलिंग के लिए उमड़े 800 से अधिक छात्र।



​फरीदाबाद: लिंग्याज विद्यापीठ में शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया पूरे जोरों-शोरो से जारी है। हाल ही में भारत सरकार के एमएसएमई (MSME) मंत्रालय से 'होस्ट इंस्टीट्यूशन' के रूप में मिली ऐतिहासिक मंजूरी के बाद, विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने वाले छात्रों का तांता लग गया है। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित काउंसलिंग सत्रों में अब तक करीब 800 से अधिक छात्र और उनके अभिभावक हिस्सा ले चुके हैं।

​विश्वविद्यालय के काउंसलिंग डेस्क पर सुबह 9 बजे से ही छात्रों की भारी भीड़ देखी जा रही है। छात्र अपनी रुचि के अनुसार करियर विकल्पों को चुन रहे हैं और विभिन्न विभागों में दाखिला लेने के लिए भारी उत्साह दिखा रहे हैं. ​काउंसलिंग के दौरान लगभग सभी विभागों में छात्रों की गहरी रुचि देखने को मिल रही है। स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, स्कूल ऑफ ​लॉ,​बायोटेक, एग्रीकल्चर, स्कूल ऑफ फैशन डिजाइनिंग, इंग्लिश और नर्सिंग समेत सभी  विभागों में छात्र खूब एडमिशन ले रहे हैं. लिंग्याज विद्यापीठ को हाल ही में एमएसएमई मंत्रालय की इनोवेटिव स्कीम के तहत मिली मंजूरी ने छात्रों और अभिभावकों के भरोसे को दोगुना कर दिया है। अब यहां के छात्रों को अपने स्टार्टअप आइडियाज के लिए सीधे भारत सरकार से वित्तीय सहायता मिल सकेगी। एडमिशन की इस भारी भीड़ और छात्रों के विश्वविद्यालय पर भरोसे को देखते देखते हुए विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. पिचेश्वर गड्डे और वाइस चांसलर मेजर जनरल डॉ. योगेश चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, ​"हमारा उद्देश्य सिर्फ डिग्री देना नहीं, बल्कि छात्रों को नौकरी ढूंढने वाले के बजाय 'रोजगार प्रदाता' (एंटरप्रेन्योर) बनाना है। विश्वविद्यालय में बढ़ रही छात्रों की यह संख्या दर्शाती है कि युवा हमारे विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और 'विकसित भारत 2047' व 'स्किल इंडिया' के विजन पर पूरा भरोसा कर रहे हैं।" ​विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि काउंसलिंग की प्रक्रिया अभी जारी है और बची हुई सीटों के लिए छात्र जल्द से जल्द संपर्क कर सकते हैं।

Comments