महेश्वरी सेवा ट्रस्ट ट्रस्ट एवं युवा संगठन द्वारा 13th रक्तदान शिविर का सफल आयोजन रविवार, दिनांक 24-05-2026 को महेश्वरी भवन 160 सेक्टर 7A फरीदाबाद में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ|
सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष श्री देवेश जी चांडक ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि रक्तदान शिविर में 200 रक्तदाताओं ने महेश्वरी भवन में आकर अपना पंजीकरण करवाया और कैंप के दौरान 138 रक्त यूनिट का संग्रहण किया गया एवं कैंप के दौरान समाज के 25 से ज्यादा बार रक्तदान करने वाले रक्त वीरों जिसमें मुख्यतः शंकर ढूंढाणी, यश चितलांगिया, हनी महेश्वरी, अमित काशट, सुनील कोठारी, संदीप कोठारी, रामनिवास भूतड़ा, लक्ष्मीकांत पसारी, गौरव बाहिती, का प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया|
इस कैंप का का उद्घाटन फरीदाबाद मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी, बल्लभगढ़ विधायक श्री मूलचंद जी शर्मा, एसडीएम बड़खल श्री त्रिलोकचंद जी, जिला रेड क्रॉस सेक्रेटरी श्री विजेंद्र जी सरोत, रोटरी ब्लड बैंक जिला डायरेक्टर श्री एच एल भूटानी, RJ रेडियो मानव रचना श्रीमती भावना शर्मा, आरएसएस के फरीदाबाद प्रभारी श्री राजेश जी महेश्वरी, मारवाड़ी युवा मंच से श्री विमल जी खंडेलवाल, रोटरी क्लब से शरत चंद्र जी और समाज के अन्य गणमान्य महानुभावों में महेश्वरी मंडल अध्यक्ष श्री रामकुमार जी राठी, कोषाध्यक्ष राकेश सोनी, उपाध्यक्ष अशोक लखोटिया, पूर्व अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जी प्रसारी, श्री सुशील जी नेवर, श्री राजेंद्र जी सावल, श्री रामनिवास जी झंवर, मंडल के पदाधिकारी में श्री महेश गट्टानी, श्री शैलेश मुंद्रा, मनीष नेवर, श्री विनोद बिनानी, श्री हरि प्रसाद सोमानी, श्री एस के तोषनीवाल एवं अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही|
ट्रस्ट के सचिव दुर्गा प्रसाद मूंदड़ा एवं कैंप संयोजक महेश बिहानी ने बताया कि कैंप के सफल आयोजन हेतु सेवा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री सुशील सोमानी, कोषाध्यक्ष गोपी किशन सोमानी एवं टीम सेवा ट्रस्ट, युवा संगठन अध्यक्ष अमित बागड़ी, सचिव मनीष बिहानी, कोषाध्यक्ष धीरज महेश्वरी, राघव सोनी, पुष्पेंद्र पेड़ीवाल, साहिल बागड़ी, निश्चय बिहानी टीम युवा संगठन, महिला संगठन अध्यक्ष ममता भट्टर, सविता गट्टानी, शोभा झंवर, मैंना सोनी, शारदा झंवर, मंजू पेरीवाल, टीम महिला संगठन और महेश्वरी मंडल के सभी पदाधिकारीगण श्री गुलाब बिहानी, आनंद बागड़ी, अजय लखोटिया, रामकिशन चांडक, महेंद्र बागड़ी, निखिल चांडक, राधेश्याम झंवर, निखिल दुजारी, देवकीनंदन मंत्री, मनमोहन सोमानी, मोहनलाल शर्मा और समाज के अन्य गणमान्य लोगों का सराहनीय सहयोग रहा|

Comments
Post a Comment