सेंट कोलंबस स्कूल का 25वाँ स्थापना दिवस (सिल्वर जुबली) 11 मार्च 2026 को बड़ेउत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गार्ड ऑफ ऑनरतथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अध्यक्ष महोदय श्रीमानऋषि चौधरी जी, फरीदाबाद के प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रधानाचार्या, विद्यालय में अमूल्य योगदान देने वाले पूर्व शिक्षकगण, विभिन्न क्षेत्रों में सफल हुएविद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों तथा अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह कीशोभा बढ़ाई।
विद्यालय की निदेशिका महोदया संगीता भाटी जी ने सेंट कोलंबस स्कूल के 25वेंस्थापना दिवस (सिल्वर जुबली) के उपलक्ष्य में मुख्य अतिथि एवं सम्मानित अतिथियोंका पौधे भेंट कर हार्दिक स्वागत किया।
निदेशिका महोदया संगीता भाटी जी ने अपने संबोधन में विद्यालय की इस सफलता काश्रेय विद्यालय के संस्थापक, अध्यक्ष महोदय श्री ऋषि चौधरी जी के दूरदर्शी नेतृत्व, प्रबंधन के सहयोग, शिक्षकों की मेहनत तथा अभिभावकों के विश्वास को दिया। अपनेप्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास केसाथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सेंट कोलंबस स्कूल के विद्यार्थियोंने देश- विदेश में नाम रोशन किया है।
विद्यालय की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को स्मरण करते हुए बताया कि संस्था नेशिक्षा, संस्कार और उत्कृष्टता के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की है और आगे भी इसी प्रकारप्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगी।
इसके पश्चात विद्यालय के अध्यापक श्री विनीत मिश्रा जी द्वारा एक प्रेरणादायक कविताकी प्रस्तुति दी गई। कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा श्रुति रॉय (हेड गर्ल) ने विद्यालय के प्रतिआभार प्रकट करते हुए प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक एवं आदरणीय अध्यक्ष महोदय श्री ऋषि चौधरीजी का सम्मान किया गया। विद्यालय के प्रति उनकी समर्पित भावना और सतत प्रयासोंने संस्था को नई पहचान प्रदान की है। उनकी प्रेरणा से ही विद्यार्थी और शिक्षक दोनोंनिरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर हैं।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें बच्चों की विलक्षण प्रतिभा और विद्यालय की उपलब्धियों की झलक देखने कोमिली। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया।
पूर्व शैक्षिक निरीक्षिका, अध्यापकगण और विद्यार्थियों ने अध्यक्ष महोदय व निदेशिकामहोदया का आभार प्रकट किया।
25वें स्थापना दिवस के अवसर पर अध्यक्ष महोदय श्री ऋषि चौधरी जी ने अपनेप्रेरणादायी संबोधन में विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों कोउज्ज्वल भविष्य के लिए परिश्रम, अनुशासन और उच्च आदर्शों का पालन करने कीप्रेरणा दी।
अंत में निदेशिका महोदया ने मुख्य अतिथि, सम्मानित अतिथियों तथा सेंट कोलंबस केमील के पत्थर बने वरिष्ठ शिक्षकवृंद को विद्यालय का मोमेंटो प्रदान कर धन्यवाद ज्ञापितकिया। इस समारोह के दौरान विद्यालय के पूर्व शिक्षकों (एलुमनाइ टीचर्स) को उनकीसमर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।विद्यालय परिवार ने उनके प्रति कृतज्ञताव्यक्त करते हुए उन्हें मोमेंटो भेंट किए। उच्च पदों पर आसीन पूर्व विद्यार्थियों कोशुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उन्हें विद्यालय का स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। राष्ट्रगानके साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
यह समारोह विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की झलक प्रस्तुत करता है तथा यह सभी केलिए एक यादगार अनुभव बन गया।

Comments
Post a Comment