सेंट कोलंबस स्कूल, दयाल बाग, फरीदाबाद में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह दिनांक24.01.2026 को अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रमका मुख्य उद्देश्य राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता और संविधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करनाथा। इस अवसर पर पूरे विद्यालय को रंग-बिरंगे फूलों, गुब्बारों एवं तिरंगे झंडों सेआकर्षक रूप से सजाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान वीरेंद्र सिंह भड़ाना, काउंसलर, ग्रीन फील्ड सोसाइटी, फरीदाबाद (हरियाणा) रहे। विद्यालय की निदेशिका महोदया श्रीमती संगीता भाटी जी नेमुख्य अतिथि को पौधा भेंट कर स्वागत किया। अध्यक्ष महोदय श्रीमान ऋषि चौधरी जीकी अगुवाई में मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिससे सम्पूर्ण वातावरणदेशभक्ति के रंगों से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के छह सदनों के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक मार्च-पास्ट सेहुआ। सभी सदनों के कप्तानों एवं उपकप्तानों ने तिरंगे को सलामी देकर शपथ ग्रहणकी। इस अवसर पर कक्षा आठवीं की छात्रा भूमि ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया।नन्हें कोलंबियंस द्वारा हिंदी एवं अंग्रेज़ी भाषणों की प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दी गईं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत गीत एवंनृत्य प्रस्तुत किए, जिनमें भारत की विविधता, एकता और गौरवशाली परंपराओं का सुंदरचित्रण देखने को मिला। विद्यालयी बैंड ‘कोलंबियन ट्रूप’ द्वारा स्वरचित देशभक्ति गीत नेसभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि तथा निदेशिका महोदया द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्रों से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी कोगणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चेअच्छे नागरिक बनें और देश को मज़बूत बनाएँ, क्योंकि वे देश का भविष्य हैं।इसकेपश्चात् उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा सेंट कोलंबसस्कूल को फरीदाबाद के विद्यालयों में श्रेष्ठ बताया। उन्होंने विद्यालय के अध्यक्ष महोदयश्रीमान ऋषि चौधरी जी को एक जुझारू एवं दूरदर्शी सोच वाला व्यक्तित्व बताते हुएकहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इनका महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है।
अंत में उन्होंने कहा कि जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है, उन वीर सपूतोंको गणतंत्र दिवस जैसे पावन अवसर पर सदैव स्मरण किया जाना चाहिए। निदेशिकामहोदया श्रीमती संगीता भाटी जी ने अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें विद्यालयकी ओर से मोमेंटो (स्मृति-चिह्न) भेंट किया। गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर परअध्यक्ष महोदय श्रीमान ऋषि चौधरी जी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा किसंविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने विद्यार्थियोंको अनुशासन, परिश्रम, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर जीवन में आगेबढ़ने तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश की उन्नति में सक्रिय योगदान देने हेतुप्रेरित किया।
अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
भवदीय

Comments
Post a Comment