स्टडी ग्रुप के सीईओ बताया, अमेरिका में उच्च शिक्षा पाने वाले भारतीय विद्यार्थियों की संख्या में हो रही है बढ़ोतरी

स्टडी ग्रुप के सीईओ बताया,  अमेरिका में उच्च शिक्षा पाने वाले भारतीय विद्यार्थियों की संख्या में हो रही है बढ़ोतरी 





अपने दौरे के दौरान, क्रिस्टन ने अमेरिकी विश्वविद्यालय के साथ नई साझेदारी, भारतीय विद्यार्थियों के लिए अमेरिकी डिग्री लेने के फायदों का जिक्र किया 


नई दिल्ली, 23 फरवरी, 2024: अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के विशेषज्ञ, स्टडी ग्रुप ने हाल ही में दिल्ली में एक सफल मीडिया एंगेजमेन्ट का आयोजन किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ईयान क्रिस्‍टन दिल्ली पहुंचे। यहां आने का उनका मुख्य मकसद, स्‍टडी ग्रुप द्वारा उन प्रतिभाशाली भारतीय विद्यार्थियों को वैश्विक शिक्षा के अवसर प्रदान करने की प्रतिबद्धता के बारे में बताना था, जोकि रोजगार के दृष्टिकोण से बेहतरीन स्नातक डिग्री पाना चाह रहे हैं।  


स्टडी ग्रुप अब अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के आवेदन स्वीकार कर रहा है, इस उत्साहजनक घोषणा के साथ क्रिस्‍टन ने सत्र का शुभारंभ किया। विश्वविद्यालय के साथ नई साझेदारी के माध्यम से यूएसए में अपने विस्तार के बाद, स्टडी ग्रुप कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी सैन मार्कोस, टॉवसन यूनिवर्सिटी और ओमाहा में नेब्रास्का विश्वविद्याल के लिए ऐसा कर रहा है। 


पूरी दुनिया में 50 से ज्यादा विश्वविद्यालयों के साथ साझेदारी के साथ उच्च शिक्षा में विद्यार्थियो को सहयोग देने वाला यह संस्थान अब 11 अमेरिकी संस्थानों के साथ मिलकर काम कर रहा है। इससे भारतीय विद्यार्थियों की इस वैश्विक शिक्षा यात्रा की सुलभता बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता साबित होती है जोकि उनके लिए सटीक है।


सीईओ ने भारतीय विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के पहले डेस्टिनेशन के रूप में यूएसए की बढ़ती लोकप्रियता के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि साल 2022 की तुलना में स्टडी ग्रुप के सहयोग से 2023 में लगभग दोगुनी संख्या (+93%) में भारतीय विद्यार्थियों को अमेरिका में पढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। यह पिछले साल के मुकाबले 149% ज्यादा है।  


साझेदारों की बढ़ती संख्या और इंजीनियरिंग, गणित और कंप्यूटर विज्ञान, व्यवसाय प्रबंधन और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों में अमेरिकी डिग्री के लिए भारतीयों की बढ़ती मांग के साथ, सीईओ ने  इस वर्ष लगभग 50% वृद्धि की उम्मीद जताई है।

Comments