एशियन गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन युवा सोच का परिणाम : पंकज सिंगला

एशियन गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन युवा सोच का परिणाम : पंकज सिंगला


फरीदाबाद, 15 अक्तूबर : एशियन गेम्स में भारतीय खिलाडिय़ों ने 107 मेडल जीतकर इतिहास रचने का काम किया और ऐसे स्वर्णिम पल को कभी भूला नहीं जा सकता। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा देश के युवा खिलाडिय़ों की परफोरमेंस से बेहद उत्साहित हैं। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला ने प्रैस को जारी बयान में कहा कि एशियन गेम्स में भारतीय खिलाडिय़ों ने जो कारनामा किया है, वह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गेम चेंजर सोच का ही परिणाम है। बात चाहे खेल जगत की हो, औद्योगिक क्रांति की, आर्थिक क्षेत्र या विज्ञान जगत, हर क्षेत्र में भारत का दबदबा कायम हुआ है। सिंगला ने कहा कि भारतीय टीम की इस कामयाबी में हरियाणा प्रदेश के प्रतिभावान खिलाडिय़ों का भी बहुत बड़ा योगदान है। हरियाणा के 86 खिलाडिय़ों ने एशियन गेम्स में हिस्सा लिया था जिसमें से 38 खिलाड़ी पदक लाने में कामयाब रहे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के सहयोग से प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा लागू की गई खेल नीति का ही यह परिणाम है। खेलो इंडिया पहल खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में अहम कड़ी साबित हो रही है। इस पहल के तहत अब गुणवत्तापूर्ण खेल प्रशिक्षण ग्रामीण प्रतिभाओं तक भी पहुंचने लगा है। खेलो इंडिया गेम्स में 32 हजार खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। खेलो इंडिया की सफलता को आगे बढाते हुए सरकार ने राष्ट्रीय खेल प्रतिभा पोर्टल लॉन्च किया। नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए 3 हजार करोड़ दिए, जिससे देशभर के 28 हजार खिलाडिय़ों को लाभ मिला।

Comments