रक्तदान शिविर लगाकर आम आदमी पार्टी ने मनाया मुख्यमंत्री केजरीवाल का जन्मदिवस

 


फरीदाबाद। आम आदमी पार्टी के मुखिया एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जन्मदिवस पर आम आदमी पार्टी एवं रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद मिड टाऊन ने संयुक्त रूप से बल्लभगढ़ स्थित महाराणा प्रताप भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में लोगों ने बढ़चढक़र रक्तदान किया। इस दौरान आप नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केक काटते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल की दीर्घायु की कामना की और मिठाईयां बांटी। इस अवसर पर मुख्य रूप से लोकसभा अध्यक्ष पंडित राजेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी, प्रदेश सह सचिव राकेश भड़ाना सहित अनेकों नेतागण व कार्यकर्ता मौजूद थे। रक्तदान शिविर के आयोजन की जिम्मेवारी मुख्य आयोजक सतबीर सिंह, नीरज गोस्वामी द्वारा बखूबी तरीके से निभाई गई। इस मौके पर उपस्थितजनों संबोधित करते हुए राजेंद्र शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय राजनीति के मायने बदलने का काम किया है, उन्होंने यह दिखवा दिया कि राजनीति वास्तव में लोगों की सेवा करने का जरिया है, दिल्ली और पंजाब में शिक्षा और चिकित्सा जैसे मुद्दों पर काम करके सरकार ने लोगों को राहत दिलवाई वहीं फ्री बिजली देकर हर घर उजाला करने का संकल्प पूरा किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी व प्रदेश सह सचिव राकेश भड़ाना ने संयुक्त रूप से कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों से आज देश की जनता प्रभावित हो रही है, उनकी विकासात्मक सोच का ही परिणाम है कि दिल्ली और पंजाब राज्य निरंतर विकास की बुलंदियों को छू रहे है, जबकि हरियाणा निरंतर विकास से पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस व भाजपा सरकारों के शासनकाल को अच्छी तरह देख चुकी है, अब जनता बदलाव चाहती है और दिल्ली-पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। हरेंद्र भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल के जन्मदिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में आप कार्यकर्ताओं ने बढ़चढक़र भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने का प्रण लिया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा, लोकसभा उपाध्यक्ष विनोद भाटी, ब्लॉक प्रधान चन्दरपाल, ब्लॉक प्रधान जीत ठाकुर, हितेश पलटा, खेमी ठाकुर,  राहुल राणा, राजकुमार कांवरा, भोपाल कश्यप, राम गौर, राम सिंह नेता, दिनेश मंगला और सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments