विधायक नरेंद्र गुप्ता ने विकास दिवस के रूप में मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन
कार्यकत्र्ताओं के साथ केक काटकर विकास को और गति देने का लिया संकल्प
फरीदाबाद, 5 मई): फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता ने आज अपने सैक्टर-11 स्थित कार्यालय पर कार्यकत्र्ताओं व आमजन के साथ धूमधाम से विकास दिवस के रूप में मुख्यमंत्री मनोहरलाल का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कार्यकत्र्ताओं से मुख्यमंत्री के जन्मदिन का केक कटवाया तथा मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी लंबी आयु की कामना की। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कटआउट आकर्षण का केंद्र रहे। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल को विकास पुरुष कहा जाता है और उन्हीं के मार्गदर्शन में प्रेरणा लेकर उन्होंने आज का दिन विकास दिवस के रूप में मनाया है तथा संकल्प लिया है कि फरीदाबाद के लोगों का हैप्पी इंडेक्स बढ़ाने के साथ-साथ विकास की गति को और तेज करने का वे प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में चाहे लिंगानुपात में बेटियों की संख्या बढऩे की बात हो या फिर विकास के नए आयाम स्थापित करने की, मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में हरियणा नित नए सफलता के आयाम स्थापित कर रहा है तथा देश में ही नहीं पूरे विश्व में हरियाणा की अलग पहचान है। इस मौके पर विशेष रूप से मुख्यमंत्री मनोहरलाल को जन्मदिन की बधाई देने का अभियान भी चलाया गयाा। इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष कुलदीप साहनी, सचिन शर्मा, नीरज मित्तल, अजीत नंबरदार, कमल सौरोत, विवेक खटाना, संदीप बंसल, अमित आर्य, वजीर डागर, सुनील कुमार, मनोज मंगला सहित अनेक भाजपा नेता, कार्यकत्र्ता, महिलाएं मौजूद रहीं।

Comments
Post a Comment