दीपेंद्र हुड्डा के नजदीकी प्रदीप धनखड़ को बनाया गया सोशल मीडिया काँग्रेस का जिला अध्यक्ष

*काँग्रेस को जिले स्तर पर सोशल मीडिया पर मज़बूत करने की जिम्मेदारी प्रदीप धनखड़ की*


                                                                                                                                                                                                                           


*दीपेंद्र हुड्डा के नजदीकी प्रदीप धनखड़ को बनाया गया सोशल मीडिया काँग्रेस का जिला अध्यक्ष*


*जिला कांग्रेस को सोशल मीडिया पर मज़बूत करेंगे प्रदीप धनखड़*



22 मई 2023 को हरियाणा प्रदेश काँग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन श्री सुरेंद्र पंवार (विधायक, सोनीपत) ने हरियाणा काँग्रेस को सोशल मीडिया पर मज़बूती प्रदान करने के लिए प्रदेश व जिले स्तर पर नियुक्ति की। पिछले कुछ महीनों पहले इन नियुक्तियों के लिए आवेदन माँगे गए थे जिनमें भारी संख्या में आवेदन किया गया था और अब प्रदेश कांगेस सोशल मीडिया चैयरमेन ने लिस्ट जारी कर इनकी नियुक्तियों पर मोहर लगा दी। 


फरीदाबाद जिले से एक साधारण व कर्मठ कार्यकर्ता प्रदीप धनखड़ को जिला अध्यक्ष बनाया गया है, प्रदीप धनखड़ ने छात्र राजनीति से ही दीपेंद्र हुड्डा जी के साथ सफर शुरू किया व ये इनके खास व विश्वनीय कार्यकर्ताओ में गिने जाते है। धनखड़ जब एनएसयूआई में थे तो तब भी उन्होंने छात्रों हितों के लिए खूब आंदोलन किये व अपनी मेहनत का लोहा मनवा चुके है। अब उनको जिला काँग्रेस को सोशल मीडिया व डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मज़बूत करने की जिम्मेदारी दी है।


प्रदीप धनखड़ ने बताया कि आज के समय हरियाणा की जनता बीजेपी सरकार से ऊब चुकी है समाज के हर तबके के लोग इस सरकार से परेशान हो रहे है व आंदोलनरत है चाहे वो सरकारी कर्मचारी हो, छात्र वो, किसान हो या खिलाड़ी हो। ऐसे समय मे ये जिम्मेदारी देने के लिए श्री दीपेंद्र हुड्डा जी का धन्यवाद करता हूँ व हमारा लक्ष्य प्रदेश काँग्रेस को सोशल मीडिया के माध्यम से ओर अधिक मज़बूत करना ही हमारी प्राथमिकता होगी, हर वर्ग की आशा अब काँग्रेस के साथ है और श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के साथ है। लोग आज भी हुड्डा साहब के कार्यकाल को याद करते हैं।


अपनी नियुक्ति पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष चौ. उदय भान जी, बड़े भाई लोकप्रिय सांसद भाई दीपेंद्र सिंह हुड्डा जी, हरियाणा सोशल मीडिया चेयरमैन विधायक सुरेंद्र पंवार जी, विशेष जी व पूर्व विधायक ललित नागर जी व जिले के सभी नेताओं का बहुत बहुत धन्यवाद करता हूं।

Comments